कूरियर ब्वाय पर गोली चलाने वाले को नहीं ढूंढ़ सकी पुलिस

फुलवरिया : कूरियर ब्वाय को गोली मार कर रुपये लूट लेने वाले अपराधियों को पुलिस घटना के तीन दिन बाद में नहीं ढूंढ़ सकी है. हालांकि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी का दावा कर रही है. बता दें कि कि गत मंगलवार को दुलारपुर गांव के समीप सड़क पर कूरियर ब्वाय को […]

फुलवरिया : कूरियर ब्वाय को गोली मार कर रुपये लूट लेने वाले अपराधियों को पुलिस घटना के तीन दिन बाद में नहीं ढूंढ़ सकी है. हालांकि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी का दावा कर रही है. बता दें कि कि गत मंगलवार को दुलारपुर गांव के समीप सड़क पर कूरियर ब्वाय को दिनदहाड़े गोली मारकर लूटपाट की गयी थी. कूरियर ब्वाय की स्थिति नाजुक देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था.

इधर, घटना के बाद हथुआ के डीएसपी अशोक कुमार चौधरी, मीरगंज इंस्पेक्टर सतीश कुमार हिमांशु, मीरगंज के थानाध्यक्ष शशि रंजन, कटेया के थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार के अलावा फुलवरिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने पुलिस के साथ छापेमारी शुरू की थी. लेकिन, पुलिस तीन दिन बाद भी अपराधियों तक नहीं पहुंच पायी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >