मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की राह में अतिक्रमण का रोड़ा साफ

थावे : देवी मां सिंहासनी के परिसर के सौंदर्यीकरण की राह में अतिक्रमण का रोड़ा साफ हो गया है. मंगलवार को अतिक्रमणकारियों पर जब कानून का डंडा चला और अतिक्रमित जमीन पर जेसीबी दौड़ी, तो देखते-ही-देखते जमीन खाली हो गयी. गौरतलब है कि देवी परिसर का सौंदर्यीकरण होना है. इस दौरान सड़क चौड़ी की जानी […]

थावे : देवी मां सिंहासनी के परिसर के सौंदर्यीकरण की राह में अतिक्रमण का रोड़ा साफ हो गया है. मंगलवार को अतिक्रमणकारियों पर जब कानून का डंडा चला और अतिक्रमित जमीन पर जेसीबी दौड़ी, तो देखते-ही-देखते जमीन खाली हो गयी.

गौरतलब है कि देवी परिसर का सौंदर्यीकरण होना है. इस दौरान सड़क चौड़ी की जानी है. सड़क किनारे दुकानदारों ने अतिक्रमण कर वर्षों से दुकानें सजा रखी थीं. प्रशासनिक आदेश मिलने के बाद सीओ गंगेश झा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ.
गोलंबर चौक से मंदिर परिसर तक सड़क के दोनों किनारे सरकारी जमीन में खड़ी की गयीं दुकानें और अन्य स्ट्रक्चर जेसीबी से तोड़ दिये गये, तो कुछ दुकानदारों ने स्वत: अपनी दुकान समेट ली. इस दौरान 90 दुकानों को हटाया गया. मौके पर थानाध्यक्ष विशाल आनंद, मंगल कुमार सहित भारी तादाद में पुलिस बल मौजूद था. इस संबंध में सीओ गंगेश झा का कहना है कि सड़क से अतिक्रमण हटा दिया गया है. देवी परिसर के सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >