गंडक का तेजी से घट रहा जल स्तर, कटाव का बढ़ा खतरा

गोपालगंज : नेपाल में बारिश थमने के साथ ही गंडक नदी का जल स्तर में लगातार घट रहा है. घटते जल स्तर के कारण सीमावर्ती यूपी के अहिरौली दान के समीप एपी तटबंध पर अब तेजी से कटाव शुरू हो गया है. नोनिया पट्टी व लक्ष्मीगंज में कटाव के कारण बांध का स्लोप भी नदी […]

गोपालगंज : नेपाल में बारिश थमने के साथ ही गंडक नदी का जल स्तर में लगातार घट रहा है. घटते जल स्तर के कारण सीमावर्ती यूपी के अहिरौली दान के समीप एपी तटबंध पर अब तेजी से कटाव शुरू हो गया है. नोनिया पट्टी व लक्ष्मीगंज में कटाव के कारण बांध का स्लोप भी नदी में समा गया है.

अब तक 85 परिवार बेघर हो चुके हैं. नदी के घटते जल स्तर से कटाव का खतरा अब कालामटिहनियां-बिशुनपुर तटबंध पर भी बढ़ने लगा है. वाल्मीकिनगर बराज से सोमवार की शाम छह बजे 46800 क्यूसेक दर्ज किया गया है. कटाव के खतरे को देख बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंताओं की टीम लगातार निगरानी कर रही है. कार्यपालक अभियंता नवलकिशोर सिंह ने तटबंधों के पूरी तरह से सुरक्षित होने का दावा किया है.
इधर, गंगा नदी में उफान के कारण बैकुंठपुर प्रखंड के निचले इलाके के लोगों की मुश्किलें अभी बरकरार हैं. जिले के छह प्रखंडों के तीन दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी तेजी से घट रहा है. सदर प्रखंड के कठघरवां, मेहंदियां, धुपसागर, निरंजना, रामपुर टेंगराही, सेमराही, रजवाही, कुचायकोट प्रखंड के सिपाया खास, कालामटिहनियां, विशंभरपुर, भगवानपुर सदर प्रखंड के जगीरीटोला, मांझा प्रखंड के माघी, मंगुरहा, निमुइयां की सड़कों से पानी घटने से आवागमन बहाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >