शादी के मंडप में कन्यादान कर रहे पिता को खींच कर गोली मारने के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में उचकागांव थाना क्षेत्र के बरारी जगदीश गांव में शादी के मंडप में कन्यादान कर रहे पिता को खींचकर गोली मार हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित की गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित संजय सहनी है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि संजय सहनी अपने गांव बरारी […]

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में उचकागांव थाना क्षेत्र के बरारी जगदीश गांव में शादी के मंडप में कन्यादान कर रहे पिता को खींचकर गोली मार हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित की गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित संजय सहनी है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि संजय सहनी अपने गांव बरारी जगदीश में घूम रहा था. इसी दौरान पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार यादव ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

गौरतलब है कि बीते4 जून को बरारी जगदीश गांव में शंकर सहनी की बेटी की बरात आयी थी .शंकर सहनी कन्यादान दे रहे थे. इसी दौरान बरात में आये आर्केस्ट्रा में डांस और गाना बजाने को लेकर गांव के ही युवकों से झड़प हो गयी थी. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने शादी के मंडप से खींच कर घर के सामने लाकर शंकर सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद पुलिस दबिश के कारण एक आरोपित ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. वहीं, पांच आरोपितों इसके पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. अब आरोपित संजय सहनी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >