गोपालगंज : अंडरपास बनाने से रुकेगा एनएच पर हादसा, डीएम ने गठित की टीम

गोपालगंज : कुचायकोट एनएच 28 पर सिरिसिया सिनेमा हॉल के समीप रोज हो रहे हादसे पर प्रशासन गंभीर हो गया है. यहां आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. पंचायत की पहल पर डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने पूरे मामले में जांच करने का निर्देश दिया है. डीएम के आदेश पर अधिकारियों की टीम ने बुधवार […]

गोपालगंज : कुचायकोट एनएच 28 पर सिरिसिया सिनेमा हॉल के समीप रोज हो रहे हादसे पर प्रशासन गंभीर हो गया है. यहां आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. पंचायत की पहल पर डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने पूरे मामले में जांच करने का निर्देश दिया है. डीएम के आदेश पर अधिकारियों की टीम ने बुधवार को सिरिसिया में पूरी स्थिति की जानकारी ली.
टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर अंडरपास बनाने की आवश्यकता पर मुहर लगायी. ध्यान रहे कि सिरिसिया पंचायत भवन से 25 जनवरी को पेंशन की जानकारी लेकर लौट रहे सिरिसिया मिश्र टोला गांव के हरिहर मिश्र की दिल्ली जा रही बस की चपेट में आने से मौत हो गयी, जबकि उनकी पत्नी उर्मिला देवी घायल हो गयी. इस दर्दनाक हादसे ने इलाके के लोगों को झकझोर दिया.
इस घटना के बाद पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र मिश्र ने सिनेमा हॉल के पास अंडरपास बनाने की विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय से अपील की. इधर प्लस टू स्कूल, मध्य विद्यालय के छात्रों ने भी हस्ताक्षर अभियान चलाकर ग्राम पंचायत को सौंपा. उधर इलाके के ग्रामीणों ने भी हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर अंडरपास बनाने की मांग की है. ग्राम पंचायत ने मंगलवार की शाम हस्ताक्षर अभियान की कॉपियों को सौंपा. अधिकारियों की रिपोर्ट तय करेगा अंडरपास का भविष्य.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >