गया जी: एनएच-82 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

गया जिले में NH-82 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई. तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने महिला को टक्कर मारी और चालक फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Gaya Ji News: गया जी जिले में गया-नवादा मुख्य मार्ग (NH-82) पर शनिवार को ब्रह्म स्थान के समीप एक भीषण सड़क हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतका की पहचान वजीरगंज थाना क्षेत्र की करजरा पंचायत अंतर्गत कौआखोह गांव निवासी मानो देवी (60 वर्ष) के रूप में की गई है. घटना के बाद अज्ञात चार पहिया वाहन का चालक मौके से तेजी से वाहन लेकर फरार हो गया.

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से तोड़ा दम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मानो देवी शनिवार को ब्रह्म स्थान के पास सड़क किनारे मौजूद थीं. इसी दौरान नवादा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही भिंडस ओपी के एएसआई (ASI) रजनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की.

फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की. पुलिस एनएच-82 पर लगे आसपास के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि टक्कर मारकर भागने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान कर उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके.

गांव और परिजनों में पसरा मातम

मानो देवी की असामयिक मौत की खबर मिलते ही कौआखोह गांव स्थित उनके घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुए इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है.

Also Read: बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने फहराया तिरंगा, कहा- स्वतंत्रता आंदोलन त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति से भरा इतिहास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amrendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >