बारिश से तरबूज की फसल बर्बाद, किसान चिंतित

गया न्यूज : किसानों में मायूसी

गया न्यूज : किसानों में मायूसी

प्रतिनिधि, गुरुआ.

प्रखंड के लालगढ़ गांव के किसान धान व गेहूं के बाद तरबूज, खीरा, ककरी और करौली की खेती करते हैं. लेकिन, इस वर्ष लगातार बारिश होने के कारण लालगढ़ व राजन गांव में करीब 50 एकड़ जमीन पर लगी तरबूज आदि साग-सब्जी की फसल बर्बाद हो गयी. यहां किसान-मजदूर काफी मायूस हो गये हैं. लालगढ़ गांव के किसान राजीव कुमार ने बताया कि तरबूज की बिक्री शुरू हो गयी थी. लेकिन, पिछले एक माह में लगातार दो बार हुई मूसलाधार बारिश से फसल बर्बाद हो गयी है. इस कारण लालगढ़ गांव में तरबूज की खेती करने वाले किसानों की पूंजी वापस भी नहीं हुई है. इससे किसान चिंतित हैं. किसानों ने बताया कि इस वर्ष के मौसम ने कमर तोड़ दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >