गया जी : सड़क इतनी खराब कि शवयात्रा निकालना भी हुआ मुश्किल, गुरारू में ग्रामीणों ने गड्ढों में धान रोपकर जताया विरोध

गया जी के गुरारू प्रखंड के ग्रामीणों ने जर्जर सड़क के विरोध में अनोखा तरीका अपनाया. कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर धान रोपकर उन्होंने प्रशासन का ध्यान खींचा. बारिश में यह सड़क बेहद खतरनाक हो जाती है.

गया जी के गुरारू प्रखंड क्षेत्र की रौना पंचायत के रौना गांव के वार्ड संख्या पांच में जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने सड़क पर बने गड्ढों और जमा कीचड़ में धान की रोपनी कर जनप्रतिनिधियों व प्रशासन का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित किया. ग्रामीणों ने जल्द सड़क का निर्माण या मरम्मत कराने की मांग की.

बारिश में बदतर हुई सड़क की स्थिति

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में सड़क की स्थिति और भी बदतर हो जाती है. जगह-जगह गड्ढों में पानी व कीचड़ जमा रहने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है. स्कूली बच्चों को भी प्रतिदिन इसी जर्जर रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है.

विरोध करते हुए लोग | Prabhat Khabar Network

शव यात्रा ले जाने में होती है फजीहत, श्मशान घाट तक पहुंचना हुआ कठिन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में किसी की मौत होने पर शव को अंतिम संस्कार अथवा दफनाने के लिए घाट तक ले जाने में भी काफी परेशानी होती है.

कीचड़युक्त और गड्ढों से भरे रास्ते के कारण शव यात्रा में शामिल लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

जनप्रतिनिधियों के प्रति जताई नाराजगी, चुनाव बाद सुध न लेने का आरोप

ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक व सांसद के प्रति भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि वोट मांगने गांव आते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद गांव की इस बुनियादी समस्या की कोई सुध नहीं लेते हैं.

जर्जर सड़क के गड्ढों और कीचड़ में धान रोपकर विरोध जताते ग्रामीणविरोध करते हुए लोग

विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीण

विरोध प्रदर्शन में अवधेश पासवान, मोहम्मद शाहनवाज, गौतम पासवान, विजय पासवान, जमीला खातून, शकुंतला देवी, कौशल्या देवी, गीता देवी, इंदु देवी, हीरामणि देवी, संजू देवी, रूपा देवी, इशरत परवीन, नेहा खातून, चंचला देवी व अंजुमन समेत कई ग्रामीण शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुमित कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >