साहोपुर में बंद घर में चोरी

साहोपुर में बंद घर से चोरी

प्रतिनिधि, गुरुआ गुरुआ थाना क्षेत्र की कोलौना पंचायत के साहोपुर (सोनहथु) गांव में बुधवार की रात एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया. इस घटना में घर में रखे हजारों रुपये नकदी की चोरी कर चोर फरार हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी पप्पू शर्मा घर बंद कर अपने ससुराल गये थे. इसी दौरान मौका पाकर अज्ञात चोरों ने घर में प्रवेश कर नकदी पर हाथ साफ कर दिया. गुरुवार की सुबह जब गृहस्वामी लौटे, तो घर के अंदर सामान बिखरा मिला. इसके बाद चोरी की घटना का पता चला. इस वारदात से परिवार के सामने आर्थिक तंगी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. चोरों के आने-जाने के रास्तों की भी जांच की जा रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि अब तक गृहस्वामी की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >