रेलवे ट्रैक पर मिले शिक्षक के शव मामले में नया मोड़, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

Gayaji News : पत्नी नासरीन खातून ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि अज्ञात लोगों ने उनके पति की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया. उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Gayaji News : बेलागंज थाना क्षेत्र के रसौद के पास गया-पटना रेलखंड पर मिले सरकारी शिक्षक मोहम्मद खैरुद्दीन के शव मामले ने नया मोड़ ले लिया है. मृतक की पत्नी नासरीन खातून ने हत्या की आशंका जताते हुए बेलागंज थाने में आवेदन दिया है. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, बुनीयादगंज थाना क्षेत्र के अलीपुर निवासी मोहम्मद खैरुद्दीन मानपुर स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय, पटन टोली में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. उनकी पत्नी नासरीन खातून ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि छह जून को दोपहर करीब 12 बजे उनके पति किसी व्यक्ति से मिलने की बात कहकर घर से निकले थे.

फोन पर बताया था कि रात को लौटेंगे घर, सुबह मिला शव

बताया गया कि वे अलीपुर बाजार से ऑटो के माध्यम से बुनीयादगंज पहुंचे और वहां से एक बाइक पर बैठकर कहीं चले गए. दिनभर उनकी पत्नी से मोबाइल पर बातचीत होती रही. शाम करीब छह बजे उन्होंने फोन पर बताया था कि रात तक घर लौट आएंगे. हालांकि रात करीब आठ बजे के बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया, जिसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई.

इसी बीच रसौद के समीप गया-पटना रेलखंड पर उनका शव बरामद किया गया. घटना के बाद मृतक की पत्नी ने अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

अंतिम बातचीत में सुनाई दी थी असामान्य आवाज

मृतक की पत्नी नासरीन खातून ने अपने आवेदन में बताया है कि पति से हुई अंतिम बातचीत के दौरान फोन पर कुछ असामान्य आवाजें सुनाई दी थीं. इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका. परिजनों ने उनके मोबाइल पर कई बार कॉल किया, लेकिन फोन बंद मिला. नासरीन खातून के अनुसार, देर रात सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि गया-पटना रेलखंड के पास रेलवे लाइन किनारे एक शव बरामद हुआ है. मौके पर पहुंचने पर शव की पहचान उनके पति मोहम्मद खैरुद्दीन के रूप में हुई.

पत्नी ने लगाया हत्या कर शव फेंकने का आरोप

पत्नी नासरीन खातून ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि अज्ञात लोगों ने उनके पति की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया. उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है.

इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार त्रिवेदी ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar MLC Chunav: कुर्सी जाने का काउंटडाउन शुरू? जानें कब तक मंत्री बने रह सकते हैं दीपक प्रकाश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >