गया में हत्या के प्रयास मामले में छह आरोपित और एक वारंटी गिरफ्तार, गुरुआ पुलिस की कार्रवाई

गुरुआ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों और एक वारंटी को गिरफ्तार किया है. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

Gaya Ji News: गुरुआ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए छह आरोपितों और एक वारंटी को गिरफ्तार किया है. पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

दो मामलों में नामजद आरोपित गिरफ्तार

थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि गुरुआ थाना कांड संख्या 326/26 में नामजद अभियुक्त सुभाष चौधरी और नेपाली चौधरी को गिरफ्तार किया गया है. वहीं कांड संख्या 327/26 में नामजद अभियुक्त रामशीष चौधरी, युगेश चौधरी, राजू चौधरी और गोविंदा चौधरी, सभी निवासी बढ़ई बिगहा, थाना गुरुआ, जिला गया को गिरफ्तार किया गया है.

नाली विवाद में हुई थी मारपीट

पुलिस के अनुसार नाली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे. इसी मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर छापेमारी कर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.

वारंटी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर रसूलपुर गांव निवासी वारंटी सुरेंद्र भुइया को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी आरोपितों को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है.

अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है. किसी भी फरार अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: Bankipur By Election Result: बांकीपुर का फैसला आज, एक सीट का चुनाव, दूर तक जाएगा राजनीतिक मैसेज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pramod kumar verma gurua

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >