सावन आज से शुरू, गया जी के शिवालयों में दिखेगी आस्था की अनोखी छटा, जानिए कहां उमड़ेगी सबसे ज्यादा भीड़

सावन का महीना आज से शुरू हो गया है। गया के प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। जानिए सावन की पूजा विधि और मंदिरों की विशेष तैयारियों के बारे में।

Sawan 2026 Shiva Temple at Gaya Ji : सावन माह की शुरुआत के साथ गया जी शहर के लगभग सभी शिवालय श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सज-धजकर तैयार हैं. पूरे महीने भगवान शिव की पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और आराधना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचेंगे. मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और व्यवस्थाएं अंतिम रूप ले चुकी हैं.

बेलपत्र, भांग और जल से होगा भोलेनाथ का अभिषेक

सावन के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव को फूल-माला, बेलपत्र, रोली, अक्षत, भांग, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करेंगे. इसके साथ ही दूध, दही और पवित्र जल से शिवलिंग का अभिषेक किया जाएगा. पूरे महीने मंदिरों में सुबह और शाम विशेष आरती का आयोजन भी होगा.

सोमवारी पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर में उमड़ेगी भीड़

मार्कण्डेय महादेव मंदिर में सावन के पूरे महीने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचती है. विशेष रूप से सावन की प्रत्येक सोमवारी को हजारों श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए आते हैं. मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की है ताकि पूजा-अर्चना व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.

भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन का रहेगा सहयोग

सावन की सोमवारी पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन पुलिस प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था करेगा. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रवेश, निकास और दर्शन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है.

अंतिम सोमवारी पर होगा भव्य श्रृंगार और भंडारा

मार्कण्डेय महादेव मंदिर के पुजारी प्रमोद गिरी ने बताया कि सावन की अंतिम सोमवारी को भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया जाएगा. इस अवसर पर विशेष पूजा के साथ भंडारे का भी आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है.

इन प्रमुख शिवालयों में उमड़ती है भक्तों की भीड़

सावन के दौरान माड़नपुर स्थित वृद्ध परम पिता महेश्वर शिव मंदिर, बाइपास स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर, मार्कण्डेय महादेव मंदिर, ब्राह्मणी घाट स्थित श्री फलकेश्वर महादेव मंदिर, आदि पिता महेश्वर महादेव मंदिर, रामशिला स्थित स्फटिक शिव मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर, महादेव घाट स्थित शिव मंदिर, टिकारी रोड स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर और झारखंडेश्वर महादेव मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिवालयों में हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं.

Also Read : गया जी : टिकारी में आज 3 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, इस कारण ठप रहेगी आपूर्ति, जानें कब आएगी लाइट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >