गया जी : संडेश्वर धाम में पहली सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सावन की पहली सोमवारी पर फतेहपुर के संडेश्वर धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जिसमें करीब 20 हजार भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. प्रशासनिक मुस्तैदी और मंदिर प्रबंधन के बेहतरीन इंतजामों से श्रद्धालुओं को सुविधा हुई.

Sandeshwar Dham Fatehpur : सावन माह की पहली सोमवारी पर फतेहपुर प्रखंड के प्रसिद्ध संडेश्वर धाम स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

खबर लिखे जाने तक करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. देर शाम तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की संभावना बनी रही.

प्रशासनिक मुस्तैदी और सुरक्षा व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फतेहपुर की अंचलाधिकारी अमृता सिंह तथा थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ लगातार मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी करते रहे. अधिकारियों ने व्यवस्था का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया.

मंदिर प्रबंधन के इंतजाम और भक्तिमय माहौल

मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से भी इस वर्ष भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेहतर इंतजाम किए गए थे. श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन, जलाभिषेक और आवागमन के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी, जिससे किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा. मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धा, भक्ति और "हर-हर महादेव" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा.

Also Read : गया जी : डोभी नगर पंचायत में ईओ डॉ. विमल कुमार को श्रद्धांजलि, आरोपित चालक पर स्पीडी ट्रायल की उठी मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >