गया जी. जगतगुरु रविदास चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में वजीरगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज गांव में रानी देवी सेवादार के नेतृत्व में रामकली देवी के गृहप्रवेश पर रविदासिया धर्म पद्धति से पूजा-अर्चना की गयी. इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक सूर्यवंशी देवानंद देवर्षि ने ”निःशुल्क संविधान पढ़ो पाठशाला” का उद्घाटन किया, जो अब तक लगभग 20 गांवों में संचालित हो रही है. इसे इंजीनियर सनी राज सूर्यवंशी के सौजन्य से गोद लिया गया और मानदेय का भुगतान कराया जायेगा. पाठशाला का संचालन शिक्षक पवन कुमार करेंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्ति भजन शिक्षक गायक संतोष कुमार ने प्रस्तुत किये, जिसमें लोगों को गुरु रविदास जी के जीवन एवं शिक्षाओं के बारे में बताया गया. इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए गया के रविदास मनोज कांत, कथाडीह करियादपुर से रामविलास दास, कोंच खटनही से रामसहाय दास, स्थानीय सेवादार महिला उर्मिला देवी, गीता देवी, राजू दास, रेणु देवी, सूर्य देव रविदास इत्यादि लोग शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
