पिंडदानियों के बीच पूर्वजों के नाम पर पौधा लगाया

पिंडदानियों को पर्यावरण सेवक विपिन बिहारी ने अपने पितरों की याद में छायादार व औषधीय पौधे लगाने पर जागरूक किया.

मानपुर. पितृपक्ष मेला में प्रज्ञा मानव कल्याण संस्थान, भोपाल के तत्वावधान में मानपुर के राजमहल रिसोर्ट में चल रहे साध्वी डॉ प्रज्ञा भारती द्वारा भगवत कथा में आये पिंडदानियों को पर्यावरण सेवक विपिन बिहारी ने अपने पितरों की याद में छायादार व औषधीय पौधे लगाने पर जागरूक किया. वहीं, कथावाचिका डॉ प्रज्ञा भारती ने भी गया जी पधारे पिंडदानियों के बीच पूर्वजों के नाम पर पौधा लगाया. दिल्ली, मध्यप्रदेश व उतर प्रदेश आदि कई जगहों से पधारे पिंडदानियों को प्रज्ञा भारती ने अपनी कथा में पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण की आवश्यकता तथा धर्म से पौधे का संबंध की जानकारी दी. कथावाचिका ने बताया कि जिस जगह पर भी मैं कथा कहती हूं कथा में पौधेरोपण के लिए भी प्रेरित करती हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >