पीएचडी एडमिशन टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों के नामांकन को लेकर दिया धरना

मगध विश्वविद्यालय में पीएचडी एडमिशन टेस्ट में सफल छात्रों ने नामांकन की मांग को लेकर कुलपति का घेराव किया। जानिए पूरी खबर और विश्वविद्यालय का क्या है जवाब।

फोटो- गया बोधगया- 214- एमयू में प्रदर्शन करते छात्र जदयू से जुड़े छात्र छात्र जदयू ने मगध विश्वविद्यालय के कुलपति का किया घेराव वरीय संवाददाता, बोधगया छात्र जदयू के बैनर तले मगध विश्वविद्यालय छात्र जदयू अध्यक्ष यश वर्मा उर्फ उत्तम कुशवाहा के नेतृत्व में गुरुवार को छात्रों ने मगध विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव किया. प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य सत्र 2022–23 के पीएचडी एडमिशन टेस्ट में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का शीघ्र नामांकन सुनिश्चित कराना था. छात्र जदयू की शिकायत है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कुछ विषयों में सफल अभ्यर्थियों का नामांकन नहीं लिया जा रहा है, जबकि अधिकांश विषयों में नामांकन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. इस अवसर पर छात्र अध्यक्ष यश वर्मा उर्फ उत्तम कुशवाहा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की इस कार्यशैली से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने मांग की कि समान नियमों के तहत सभी विषयों के पीएटी उत्तीर्ण विद्यार्थियों का अविलंब नामांकन किया जाये. कुलपति ने दिया आश्वासन इस मौके पर कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर डी के केसरी ने बताया कि आप सभी के मांगे जायज है. हम सभी इस पर विचार कर रहे हैं व मांगों को कमेटी में रखकर उसे किया जाएगा . छात्र जदयू अध्यक्ष ने बताया कि तभी छात्रों ने अपना आंदोलन को बंद किया और वार्तालाप के बाद धरना को समाप्त किया. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही सभी सफल अभ्यर्थियों का नामांकन सुनिश्चित नहीं करता है, तो छात्र जदयू चरणबद्ध एवं उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी. इस मौके पर दीपक कुमार, सुधांशु राज ,रितेश कुमार, प्रभात कुमार ,आरव कुमार सत्यम सिंह, चंद्रगुप्त राहुल प्रजापति ,सोनू कुमार अन्य लोग रहे उपस्थित थी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kalendra pratap singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >