स्थल सीमांकन का लोगों ने किया विरोध

अल्पसंख्यक छात्रावास के निर्माण को लेकर सीमांकन कराने पहुंचे लोकसेवक

अल्पसंख्यक छात्रावास के निर्माण को लेकर सीमांकन कराने पहुंचे लोकसेवक

गया जी.

नगर प्रखंड क्षेत्र के बेलथू गांव के पास करोड़ों रुपये की लागत से अल्पसंख्यक छात्रावास बनाये जाने की योजना प्रस्तावित है. इस बाबत दो दिन पहले डीएम शशांक शुभंकर ने संबंधित स्थल का निरीक्षण किया था और नगर सीओ ऋषिकेश कुमार को स्थल का सीमांकन करने का निर्देश दिया था. इसी आदेश के आलोक में गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर संबंधित स्थल का सीमांकन करने को लेकर जेसीबी मशीन लेकर कुछ लोकसेवक व ठेकेदार वहां पहुंचे. लेकिन, उनके पहुंचते ही वहां सैकड़ों महिला व पुरुष एकत्रित हो गये और संबंधित जमीन को परवाना के जमीन के रूप में वितरित कर दिये की बात बता कर वहां कामकाज करने से रोक दिया. वहां लोगों का उग्र रूप देखते हुए संंबंधित लोग अपना जेसीबी मशीन लेकर लौट गये. इधर, मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि नगर सीओ से बातचीत हुई. इस मामले को उनके स्तर से निबटाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >