पीडीएस डीलरों ने एकजुटता पर दिया जोर, 15 जून को जिला स्तरीय बैठक का निर्णय

Gayaji News : बैठक में सभी गुटों के नेताओं को आमंत्रित कर संगठन एवं विक्रेताओं के हित में सामूहिक निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा.

गयाजी से रोशन कुमार की रिपोर्ट

Gayaji News : फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बिपार्ड के समीप अनुमंडल अध्यक्षों एवं सक्रिय प्रखंड अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई. बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ. विजय कुमार यादव ने किया.

समस्या समाधान करने के लिए बैठक हाेगी

बैठक में गया जिले में दो अलग-अलग जिला अध्यक्षों के कार्य करने से उत्पन्न भ्रम और असमंजस की स्थिति पर गंभीर चर्चा हुई. उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन में एकरूपता के अभाव के कारण जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इन परिस्थितियों को समाप्त करने तथा संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सभी गुटों को एक मंच पर लाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

बैठक में बिहार प्रदेश संयुक्त मोर्चा के संरक्षक अंबिका यादव सहित अन्य गुटों के नेताओं को आमंत्रित कर संगठन को मजबूत बनाने तथा विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से संयुक्त रूप से वार्ता करने की रणनीति पर चर्चा की गई.

संगठन एवं विक्रेताओं के हित लिया जाएगा फैसला

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 जून को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले गया जिले के सभी अनुमंडल अध्यक्षों, सचिवों, प्रखंड अध्यक्षों, सचिवों एवं सक्रिय जन वितरण विक्रेताओं की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में सभी गुटों के नेताओं को आमंत्रित कर संगठन एवं विक्रेताओं के हित में सामूहिक निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा.

बैठक में ये रहे मौजूद

संघ के सभी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की भागीदारी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में अखिलेश कुमार सिंह, उदय नारायण सिंह, जमुना मंडल, सुभाष यादव, विनय कुमार सिंह, शिवकुमार यादव, सुग्रीव पासवान, शिवनाथ सिंह चंद्रवंशी, विजय कुशवाहा, सुबोध दास, बलन पासवान, सर्वेश यादव, लालदेव सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Also Read : गया-किऊल रेल लाइन पर इस दिन रहेगा 8 घंटे का मेगा ब्लॉक, 4 ट्रेनें रद्द, रेलवे ने जारी किया अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >