20 सूत्री सदस्यों को एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित

प्रखंड के जदयू कार्यालय में गुरुवार को नवचयनित प्रखंडस्तरीय 20 सूत्री कमेटी के सदस्यों को एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया.

बांकेबाजार. प्रखंड के जदयू कार्यालय में गुरुवार को नवचयनित प्रखंडस्तरीय 20 सूत्री कमेटी के सदस्यों को एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विनेश पासवान ने की. उन्होंने बताया कि प्रखंड में 15 सदस्यीय 20 सूत्री कमेटी का गठन किया गया है. इसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम प्रजापति को अध्यक्ष व जदयू अध्यक्ष रामबरन कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा रुबी देवी, ललिता कुमारी, तबनुस नाज, मृगेंद्र कुमार माथुरी, महेंद्र सिंह दांगी, तारानाथ प्रसाद, कमल कुमार वर्मा, वीरेंद्र कुमार, सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता, मुन्नी देवी, कृष्णदेव भारती व मंदीप प्रजापति को सदस्य बनाया गया है. कार्यकर्ताओं में सभी को बुके देकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >