गया में कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित छात्रावास की जानकारी, मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम

महिला एवं बाल विकास निगम बिहार द्वारा गया में कामकाजी महिलाओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित आवासीय सुविधाओं, प्रवेश प्रक्रिया और मिशन शक्ति के तहत उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में सूचित करना था.

Gaya Working Women Hostel : महिला एवं बाल विकास निगम बिहार द्वारा मुख्यमंत्री शक्ति योजना एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित कामकाजी महिला छात्रावास, गया जी में प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं से संपर्क कर उन्हें कार्यरत महिला छात्रावास में उपलब्ध सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवासीय सुविधा, प्रवेश प्रक्रिया एवं उपलब्ध सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई.

महिलाओं को छात्रावास की सुविधाओं का लाभ लेने तथा अन्य सेक्टर में कामकाजी महिलाओं तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए भी प्रेरित किया गया.

महिला सुरक्षा, अधिकार और सशक्तिकरण पर जानकारी

इस अवसर पर महिलाओं को महिला सुरक्षा, अधिकार, सहायता सेवाओं एवं सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी दी गई.

Also Read : बोधगया की IAS कॉलोनी में 5 चोरों ने घर को बनाया निशाना, शिक्षक के घर से 5 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े

मिशन शक्ति के अंतर्गत उपलब्ध सहायता तंत्र एवं हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित भी किया गया.

विभिन्न संस्थानों का किया गया भ्रमण

इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर विनय कुमार, स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर अंकिता कश्यप व सुश्री काजल के द्वारा विभिन्न अस्पतालों, मॉल, होटलों एवं अन्य निजी संस्थानों का भ्रमण किया गया.

Also Read : बोधगया की 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा क्यों है पर्यटकों की पसंद? 5 तस्वीरों में जानिए इतिहास, खूबसूरती और खासियत

भ्रमण दल में शामिल रहे अधिकारी और कर्मी

भ्रमण दल में जैवंती कुमारी, वन स्टॉप सेंटर की जिला परियोजना प्रबंधक और जेंडर स्पेशलिस्ट विशाल कुमार शर्मा मौजूद थे.

Also Read : शेखपुरा में न्यायिक कार्यों की निगरानी के लिए नई कमेटी गठित, कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन-ऑफलाइन कर सकेगा शिकायत

महिलाओं को किया गया जागरूक और सशक्त

इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >