विष्णुपद मंदिर में पूजा के बाद पितृपक्ष की तैयारियां देखने निकले मंत्री विजय सिन्हा, बोले- श्रद्धालुओं की सुविधा में कमी नहीं हो

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना कर पितृपक्ष मेले की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

कृषि मंत्री सह प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर पहुंचकर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की, जिसके बाद उन्होंने आगामी पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों से व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी ली.

विष्णुपद मंदिर में पूजा और पितृपक्ष मेला का उत्साह

निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नए उत्साह, पवित्रता, सनातन संस्कृति, संस्कार और विश्वास के साथ पितृपक्ष मेला शुरू होगा. मेले की तैयारियों में शासन और प्रशासन दोनों पूरी तरह जुटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु अपने पितरों की तृप्ति के लिए गया जी में पिंडदान करने आते हैं.

मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर में की पूजा

ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सेवा में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए तथा प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय लोगों और धर्मकार्य से जुड़े सभी लोगों को सेवा भाव के साथ कार्य करने की जरूरत है.

बेहतर व्यवस्था और अधिकारियों को दिए गए निर्देश

प्रभारी मंत्री ने कहा कि पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर बैठक भी की जा रही है, जिसमें पिछले वर्षों के अनुभव और प्राप्त सुझावों के आधार पर व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सफाई, यातायात, पेयजल, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की पूर्व तैयारी पूरी तरह सुनिश्चित की जाए, ताकि मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

आपसी समन्वय और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए डीएम शशांक शुभंकर, एसएसपी सुशील कुमार, नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार, सिटी एसपी अभिनव समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें.

पिछले अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इस बार व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जा रहा है, जिससे मेला क्षेत्र में आने वाले लोगों को बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें.

विरासत के साथ विकास और सेवा का संकल्प

प्रभारी मंत्री ने कहा कि बिहार की धरती पर ‘विरासत के साथ विकास’ और सेवा का भाव आगे बढ़ रहा है. पितृपक्ष मेला में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर सेवा मिले, इसके लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह सजग है.

उन्होंने कहा कि गया के प्रभारी मंत्री के रूप में वे स्वयं भी पूरी तरह सजग हैं और मेला के दौरान यदि किसी प्रकार की समस्या सामने आती है तो उसके समाधान के लिए तत्पर रहेंगे. इस मौके पर डीएम, एसएसपी व नगर आयुक्त समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कई स्थानीय नेता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार सिन्हा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >