गया जी के बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर कलाली रोड रविदास धर्मशाला के पास रहने वाले उमेश दास के घर में बीते रात चोरी हो गयी, और इस घटना को अंजाम देने वाले दो नाबालिग किशोर को पास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दबोच लिया गया, जिनकी निशानदेही पर चोरी गए कीमती बर्तन भी बरामद कर लिए गए हैं.
सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलाशा और बाइक चोरी का प्रयास
पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि दोनों युवकों ने मानपुर में घर के पास खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर बाइक चोरी करने का प्रयास किया था, लेकिन वे बाइक चोरी करने में असफल रहे और इस दौरान उनका चेहरा पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था. जब पुलिस ने दोनों किशोर को हिरासत में लिया, तब इन सभी घटनाओं का पूरा खुलासा हुआ.
होटल में चोरी की बात कबूली और कड़ाई से पूछताछ
पुलिस की कड़ी पूछताछ के दौरान दोनों किशोरों ने यह बात बताई कि उन्होंने कुछ सप्ताह पहले कुकरा मोड़ पर संचालित बाबा होटल में भी पैसे की चोरी की थी. इसके अलावा, स्थानीय पुलिस को दोनों किशोरों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है.
आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस
पुलिस ने पकड़े गए दोनों किशोरों की निशानदेही पर चोरी गए कीमती बर्तन भी बरामद कर लिए हैं. फिलहाल, स्थानीय पुलिस पीड़ित की ओर से मिले आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में पूरी तरह से जुटी हुई है.
