लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा मंगलवार को गया जी पहुंचे. जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के गया जिलाध्यक्षों ने सर्किट हाउस में धर्मेंद्र मिश्रा को अंगवस्त्र व गुलदस्ता देकर हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया.
संगठनात्मक समीक्षा बैठक और पदाधिकारियों को निर्देश
इस मौके पर धर्मेंद्र मिश्रा ने सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों के साथ-साथ अपने किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शंकर गुप्ता के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने किसान प्रकोष्ठ के संगठन को और भी सुदृढ़ बनाएं, ताकि पार्टी का संगठन मजबूत हो.
'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' विजन को जन-जन तक पहुंचाने की अपील
उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें.
Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी
स्वागत करने वाले प्रमुख नेता और कार्यकर्ता
स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शंकर गुप्ता, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष ठाकुर सुमन सिंह, जितेंद्र पासवान, केदार पासवान, युवा जिलाध्यक्ष उत्सव सेठ, सौरभ कुमार गोलू, नवनीत सिंह, अभिजीत मिश्रा, डबलू सिंह, सुंदरम सिंह आदि शामिल थे.
