गया जी: कोंचेश्वर महादेव महोत्सव का आज होगा भव्य शुभारंभ, जुटेंगे कई मंत्री और जनप्रतिनिधि

कोंचेश्वर महादेव महोत्सव का भव्य शुभारंभ आज केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार द्वारा किया जाएगा. इस अवसर पर कई मंत्री, विधायक और वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे. महोत्सव में सुप्रसिद्ध गायिका इशिता विश्वकर्मा सहित राज्य स्तरीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे.

koncheshwar mahadev mahotsav: कोंच प्रखंड क्षेत्र की ग्रामीण जनता और पूर्व विधायक डॉ अनिल कुमार के अथक प्रयासों का प्रतिफल माने जा रहे कोंचेश्वर महादेव महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को भव्य समारोह के साथ होगा. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार संयुक्त रूप से फीता काटकर महोत्सव का उद्घाटन करेंगे.

उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिंह, मंत्री संतोष कुमार सुमन और पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता सहित कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय नेताओं के शामिल होने की संभावना है. महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है.

इशिता विश्वकर्मा समेत कलाकार देंगे प्रस्तुति

महोत्सव में सुप्रसिद्ध गायिका इशिता विश्वकर्मा सहित अन्य राज्य स्तरीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है.

वरीय अधिकारी भी रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में गया के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और जिलाधिकारी शशांक शुभंकर समेत जिले के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे.

मंदिर परिसर में सुरक्षा और यातायात की तैयारी पूरी

महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में व्यापक तैयारियां की गयी हैं. आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन और स्थानीय लोगों की ओर से सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:‘अंकल बचा लीजिए...’ गिड़गिड़ाती रही लड़की, नकाबपोश बदमाशों ने टेलर दुकान से खींचकर मारी गोली; पुलिस ने बताई वजह



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >