हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रखंड अध्यक्ष मनोज भुईयां को केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सह गया लोकसभा क्षेत्र के सांसद जीतन राम मांझी ने शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र के लिए अपना सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है.
इस संबंध में सांसद द्वारा जिला पदाधिकारी, गया को पत्र जारी कर मनोज भुईयां की नियुक्ति की सूचना दी गई है. पत्र में प्रशासन से सभी संबंधित विभागों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है.
नूतन नगर के निवासी हैं मनोज भुईयां, कार्यकर्ताओं में खुशी
मनोज भुईयां नूतन नगर, शेरघाटी के निवासी हैं. उन्हें 38-गया (अजा) संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत शेरघाटी अनुमंडल के सांसद प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनकी इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.
क्षेत्र की जनसमस्याओं का प्राथमिकता से कराएंगे समाधान
नियुक्ति के बाद मनोज भुईयां ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे.
उन्होंने प्रतिबद्धता दोहराई कि क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ सांसद एवं संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके त्वरित समाधान के लिए वे निरंतर कार्य करेंगे.
