IRCTC Jyotirlinga Tour 2026 : भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की ओर से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन योजना के तहत ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं श्री साईं दर्शन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, और पैकेज कोड EZBG-32 के तहत यह विशेष ट्रेन 1 सितंबर 2026 को बेतिया से रवाना होगी.
आठ रात और नौ दिन की होगी धार्मिक यात्रा
यह धार्मिक यात्रा आठ रात और नौ दिन की होगी, जिसके दौरान यात्रियों को देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों एवं अन्य प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों का दर्शन कराया जाएगा.
इस यात्रा में उज्जैन में महाकालेश्वर एवं ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी में श्री साईं बाबा मंदिर तथा छत्रपति संभाजीनगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और एलोरा की गुफाओं का भ्रमण शामिल है.
ट्रेन के बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग स्थल
इस विशेष ट्रेन का बोर्डिंग एवं डी-बोर्डिंग बेतिया, सुगौली, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दिलदारनगर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और प्रयागराज छिवकी स्टेशनों से निर्धारित किया गया है.
सीटों की उपलब्धता और यात्रा का किराया
आईआरसीटीसी के अनुसार इस यात्रा के लिए अब तक करीब 340 सीटों की बुकिंग हो चुकी है, जबकि लगभग 160 सीटें अभी उपलब्ध हैं, जिनमें इकोनॉमी क्लास की 120 और स्टैंडर्ड क्लास की 40 सीटें शामिल हैं (कम्फर्ट क्लास में सीटें उपलब्ध नहीं हैं).
Also Read : क्या महाबोधि मंदिर के नीचे छिपा है 1000 साल पुराना इतिहास ? जीपीआर स्कैनिंग से मिले अहम संकेत
इकोनॉमी क्लास का किराया 18,160 रुपये, स्टैंडर्ड क्लास का 32,550 रुपये और कम्फर्ट क्लास का 39,425 रुपये प्रति यात्री तय किया गया है.
सुविधाएं और हेल्पलाइन नंबर
इस टूर पैकेज में रेल यात्रा, होटल में ठहराव, शाकाहारी भोजन, स्थानीय परिवहन, दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, सुरक्षा और यात्रा बीमा जैसी तमाम सुविधाएं शामिल हैं, साथ ही समूह छूट की सुविधा भी उपलब्ध है और इच्छुक यात्री अधिक जानकारी के लिए 24 घंटे उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर 8595937731/32 पर संपर्क कर सकते हैं.
