गया-पटना NH-22 पर अचानक पलटा हाइवा, कुछ देर तक बाधित रहा यातायात

गया-पटना एनएच-22 पर ऑटो को बचाने के प्रयास में एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया।

Gaya-Patna NH-22 Accident : गया–पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर बेलागंज थाना क्षेत्र के प्राणपुर मोड़ के पास बुधवार को एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक ने सामने आए ऑटो को बचाने की कोशिश की, जिसके दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया. संयोग से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.

अचानक ब्रेक लगाने से बिगड़ा वाहन का संतुलन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ऑटो यात्रियों को लेकर जा रहा था. इसी दौरान ऑटो अचानक हाईवे पर आ गया. सामने से आ रहे हाइवा चालक ने टक्कर टालने के लिए अचानक ब्रेक लगाया. तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगने के कारण हाइवा का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया.

हादसे के बाद कुछ देर तक बाधित रहा यातायात

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. हाइवा के पलटने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ. सूचना मिलने पर बेलागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से यातायात को सामान्य कराया.

पुलिस ने दोनों वाहनों को लिया कब्जे में

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा और ऑटो को जब्त कर थाना लाया. बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में ऑटो को बचाने के प्रयास में हाइवा के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है.

सभी यात्री और चालक सुरक्षित

थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. सभी यात्री और दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित हैं. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >