Gaya News: अचानक गया पहुंच गई वियतनाम की हाई प्रोफाइल टीम, सब ठीक-ठाक रहा तो लग जायेगा चार चांद

Gaya News: फूंग कांग डुंग ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य बिहार और वियतनाम के बीच व्यापार, उद्योग, वाणिज्य, पर्यटन व सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना है. प्रतिनिधि मंडल के सदस्य और दुबई स्थित बिहार के उद्यमी उमर हैजाजी ने कहा कि इस यात्रा से बिहार की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

Gaya News: गया सहित बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने और उद्योग में निवेश का अवसर तलाशने के उद्देश्य से गुरुवार को वियतनाम की हाई प्रोफाइल टीम गया पहुंची. प्रतिनिधि मंडल केपी रोड स्थित प्रमोद लडडू भंडार के पपरिका सभागार में मगध इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का अवलोकन किया.

महत्वपूर्ण कदम होगा साबित

फूंग कांग डुंग ने कहा कि पर्यटन व आतिथ्य क्षेत्र में इससे नये अवसर सृजित होंगे. वियतनाम एयरलाइंस द्वारा सीधी उड़ान शुरू होने से प्रति वर्ष छह लाख से अधिक वियतनामी लोग बिहार में बौद्ध सर्किट का दर्शन कर सकेंगे. उन्होंने बताया की यात्रा का प्रमुख उद्देश्य बिहार उद्योग संघ व प्रतिनिधिमंडल के बीच समझौता करना भी है. आम्रपाली फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ निखल सिंह ने कहा कि समझौता होने से बिहार और वियतनाम के बीच आर्थिक सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होगा जो भारत और वियतनाम के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.

रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

प्रतिनिधि मंडल ने संभावना व्यक्त किया कि यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो बहुत जल्द बिहार में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी को स्थापित किया जायेगा. इससे यहां के लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा. इधर, मगध इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार केडिया व सचिव डॉ कौशलेंद्र प्रताप ने बताया कि बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से मगध इंडस्ट्रीज एसोसिएशन जुड़ी हुई है. इसलिए प्रतिनिधिमंडल को यहां आमंत्रित किया गया है. वियतनाम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दुनिया में अग्रणी देशों में शामिल है.

उद्योग में भी निवेश करने के लिए प्रतिनिधि मंडल द्वारा यहां संभावना तलाशी जा रही है. इन पदाधिकारियों ने कहा कि वियतनाम से टूरिस्ट काफी संख्या में यहां आते हैं और यहां से भी वहां जाते हैं. टूरिज्म सेक्टर में किस क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर व आधारभूत संरचना में निवेश किया जाये इसका भी अवसर प्रतिनिधिमंडल द्वारा तलाशा जा रहा है. डॉ केडिया ने कहा कि व्यापार व उद्योग का दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान होने से विशेष कर बिहार की अर्थव्यवस्था काफी सबल होगी. साथ ही दोनों देशों के बीच संबंध भी मजबूत होंगे.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार में बिगड़ने वाला है मौसम का हाल, सभी जिलों में लगातार दो दिन बारिश- ठनका और आंधी का अलर्ट

कौन-कौन रहे मौजूद

वियतनामी प्रतिनिधि मंडल में 1800 सदस्यों वाले वियतनाम इंटरनेशनल एंटरप्रेन्योर नेटवर्किंग क्लब के अध्यक्ष सह 365 समूह के अध्यक्ष व वियतनाम एयरलाइंस के पूर्व उपाध्यक्ष दीन्ह विन्ह कुओंग, 30 लाख से अधिक वियतनामी प्रवासियों का प्रतिनिधित्व करने वाली वियतनामी ओवरसीज कमेटी के अध्यक्ष फूंग कांग डुंग, ट्रिपल सेवन ट्रैवल कंपनी के सीईओ लैम वान डीप, प्रसिद्ध पत्रकार ले खाक सिंह, जैम वान डीप, निखल सिंह, गोखलेश, ओमेर हेजाजी और गुंजन शामिल थे. वियतनाम मंडल के इन सदस्यों का सभागार में मगध इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार केडिया, सचिव डॉ कौशलेंद्र प्रताप, सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष विपेंद्र कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार भदानी, बुनकर संगठन के अध्यक्ष प्रेम नारायण पटवा और संगठन से जुड़े अन्य सदस्यों ने अंग वस्त्र व फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया.

(गया से नीरज कुमार)

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी की मांग क्या है, वे क्यों 1948 से ही कर रहे विद्रोह?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >