गया जी के गुरुआ थाना क्षेत्र के रघुनाथखाप पंचायत अंतर्गत एरुर गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और बर्तन समेत अन्य सामान की चोरी कर ली, जिससे गांव में दहशत का माहौल है.
व्यवसाय के सिलसिले में बाहर रहते हैं गृहस्वामी
बताया जाता है कि गृहस्वामी शमशेर खान फिलहाल अपने व्यवसाय के सिलसिले में श्रीपुर बरवान में रह रहे थे, और इसी दौरान चोरों ने उनके बंद घर का फायदा उठाकर अंदर प्रवेश किया तथा कीमती सामान लेकर फरार हो गए.
सूचना मिलने पर गांव पहुंचे गृहस्वामी
ग्रामीणों को जब घर में चोरी होने की भनक लगी, तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत गृहस्वामी को दी. सूचना मिलते ही शमशेर खान गांव पहुंचे और घर का जायजा लिया.
Also Read : क्या महाबोधि मंदिर के नीचे छिपा है 1000 साल पुराना इतिहास ? जीपीआर स्कैनिंग से मिले अहम संकेत
लाखों के जेवरात और बर्तन चोरी होने की पुष्टि
घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और जांच करने पर पता चला कि लाखों रुपये के जेवरात, पीतल-कांसे के बर्तन एवं अन्य जरूरी घरेलू सामग्री गायब हो चुकी है.
पुलिस कर रही है मामले की छानबीन
इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है.
