शादी की नीयत से लड़की को भगाकर ले गया था युवक, बेलागंज पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Gayaji News: शेखपुर खुर्द गांव से लड़की के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने बेलागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की.

बेलागंज से अजीत कुमार की रिपोर्ट
Gayaji News:
गयाजी के बेलागंज थाना क्षेत्र के शेखपुर खुर्द गांव से गायब हुई एक लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. वहीं उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है.

लड़की के गायब होने से दहशत में थे परिजन

शेखपुर खुर्द गांव से लड़की के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने बेलागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की. युवती के गायब होने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ था.

तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी से मिली सफलता

बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामले में बेलागंज थाना कांड संख्या 210/26 दर्ज किया गया था. अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही थी.

सकुशल बरामद हुई युवती

पुलिस की सक्रियता का परिणाम यह रहा कि लापता लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया. बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए युवती को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया. पुलिस जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने में मनीष कुमार की भूमिका थी. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी.

फतेहपुर से आरोपी युवक गिरफ्तार

बेलागंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष कुमार को थाना क्षेत्र के फतेहपुर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी गई. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में प्रस्तुत कर दिया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: गयाजी के मगध मेडिकल अस्पताल में चौथे दिन भी ओपीडी ठप, मरीजों का फूटा गुस्सा, जूनियर डॉक्टरों का बड़ा ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >