गयाजी में इलाज के अभाव में बड़े भाई के हमले से घायल दिव्यांग की मौत, ग्रामीणों ने चंदा जुटाया, फिर भी नहीं बच सकी जान

Gayaji News: गयाजी जिले के डुमरिया प्रखंड में जमीन विवाद में बड़े भाई के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एक विकलांग व्यक्ति की इलाज के अभाव में मौत हो गई.

डुमरिया प्रखंड से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट
Gayaji News:
गयाजी जिले के डुमरिया प्रखंड से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जमीन विवाद में बड़े भाई के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एक दिव्यांग व्यक्ति की इलाज के अभाव में मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद

मामला बोधि बीघा थाना क्षेत्र के महुडी गांव का है. जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय कृष्णा पाल और उनके बड़े भाई के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. पारिवारिक विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा तक पहुंच गया.

क्या है पूरा मामला

बताया जाता है कि 5 जून को विवाद के दौरान बड़े भाई ने धारदार हथियार (पसुली) से कृष्णा पाल पर हमला कर दिया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी. घायल कृष्णा पाल को पहले इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल ले जाया गया. परिजनों का आरोप है कि उस समय अस्पताल में हड़ताल के कारण समुचित इलाज नहीं मिल सका.

इलाज के लिए गांव में जुटाया जा रहा था चंदा

इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार लंबे समय तक इलाज नहीं करा सका और दो दिन बाद उन्हें वापस घर ले आना पड़ा. रविवार शाम जब कृष्णा पाल की तबीयत और बिगड़ने लगी तो गांव के लोगों ने मानवता दिखाते हुए उनके इलाज के लिए चंदा जुटाना शुरू किया. ग्रामीण उन्हें दोबारा इलाज के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई.

इलाज के अभाव में बुझ गई जिंदगी

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर बेहतर इलाज और आर्थिक सहायता मिल जाती तो शायद कृष्णा पाल की जान बच सकती थी. उनकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद बोधिबिगहा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब आरोपी बड़े भाई की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा.

कैसे शुरु हुआ विवाद

मृतक की पहचान कृष्ण भगत के रूप में हुई है. जो जन्म से दिव्यांग थे और उनकी कोई संतान नहीं थी. ग्रामीणों के अनुसार, उनके पिता ने वर्षों पहले 24 कट्ठा जमीन खरीदी थी. जिसमें 16 कट्ठा कृष्ण भगत और 8 कट्ठा उनके भाई सूरजमल पाल के हिस्से में थी. कृष्ण भगत ने इलाज और जीवन-यापन के लिए अपनी जमीन का कुछ हिस्सा बेचने की बात कही थी. इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.

धारदार हथियार से किया कई वार

आरोप है कि इसी रंजिश में सूरजमल पाल ने कृष्ण भगत पर धारदार हथियार से कई वार किए. मृतक की बहन मुन्नी देवी ने बताया कि आरोपी अक्सर जमीन को लेकर झगड़ा करता था और जान से मारने की धमकी देता था. घटना के बाद आरोपी फरार है. थाना प्रभारी प्रियनन्दन आलोक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Also Read: गया जंक्शन पर प्लेटफॉर्म बदलना होगा आसान, डेल्हा साइड का एस्केलेटर तैयार, इस दिन से शुरू होगी सेवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >