रामशिला पहाड़ पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, विकास कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Gayaji News: बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सोमवार को रामशिला पहाड़ और लाल बाबा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर चल रही विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया.

Gayaji News: (गयाजी से रोशन कुमार की रिपोर्ट)
बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सोमवार को रामशिला पहाड़ और लाल बाबा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर चल रही विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की गुणवत्ता और कार्यों की गति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

पौधारोपण से लेकर तालाब सौंदर्यीकरण तक का किया निरीक्षण

विधानसभा अध्यक्ष ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा संचालित पौधारोपण अभियान, तालाब सौंदर्यीकरण, बैठने के लिए बनाए जा रहे सीटिंग एरिया, प्रकाश व्यवस्था और अन्य विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की.

श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि रामशिला पहाड़ और लाल बाबा क्षेत्र धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल हैं. यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया.

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का लाभ सीधे स्थानीय लोगों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मिलना चाहिए, इसलिए निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए.

Also Read: बोधगया मठ को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, महंत की शिकायत पर साइबर थाने में केस दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >