गया जी में मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत, पति गंभीर घायल

Gaya Ji News : गया-कोडरमा रेलखंड पर गोपालकेड़ा गांव के पास शुक्रवार अहले सुबह एक भीषण हादसा हुआ. मालगाड़ी की चपेट में आने से 58 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए.

Gaya Ji News : गया-कोडरमा रेलखंड पर गोपालकेड़ा गांव के समीप शुक्रवार की अहले सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया है.

ट्रेन पकड़ने जा रहे थे दंपती

मृतका की पहचान डुमरी चट्टी पंचायत निवासी सरजू रविदास की पत्नी सुमित्रा देवी (58) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सरजू रविदास आसनसोल नगर निगम में कार्यरत हैं. शुक्रवार की सुबह वह अपनी पत्नी के साथ घर से पहाड़पुर स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए निकले थे.

रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

बताया जाता है कि पहाड़पुर स्टेशन से कुछ पहले गोपालकेड़ा गांव के समीप रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान दोनों तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गए. हादसे में सुमित्रा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सरजू रविदास गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसा इतना भीषण कि दूर मिला शव का अंग

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार हादसा बेहद भीषण था. घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर अपने साथ ले गए. घायल का इलाज जारी है.

पुलिस और आरपीएफ ने क्या कहा

फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है. वहीं, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कोडरमा पोस्ट के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन रेलवे ट्रैक पर कोई शव या अन्य अवशेष नहीं मिला. पुलिस और रेलवे मामले की जांच कर रहे हैं.

Also Read : बेगूसराय के बखरी पीएचसी में साक्षी पोर्टल पर प्रशिक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर दिया गया जोर



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kanchan kr sinha

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >