गया जी के फोटोग्राफर रूपक सिन्हा की तस्वीरें कोलकाता प्रदर्शनी में शामिल, बोधगया की झलक दिखी

कोलकाता में आयोजित 'कोज़ी कैप्चर 26' अखिल भारतीय फोटो प्रदर्शनी में गया जी के फोटोग्राफर रूपक सिन्हा की कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं. प्रदर्शनी में बोधगया की झलक पेश करती उनकी तस्वीरें खास आकर्षण बनीं.

Gaya Ji Photographer Rupak Sinha : कोलकाता के नज़रुल हक़ आर्ट गैलरी में सांस्कृतिक संस्था फोटोहोलिक द्वारा 'कोज़ी कैप्चर 26' दो दिवसीय अखिल भारतीय फोटो प्रदर्शनी सह फोटोग्राफी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में गया जी शहर के फोटोग्राफर रूपक सिन्हा के फोटो शामिल किए गए.

गया के फोटोग्राफर रूपक सिन्हा की तस्वीरें प्रदर्शित

कार्यक्रम के दौरान छायाकारों की तस्वीरों की प्रतियोगिता आयोजित हुई. गया जी के वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा की बोधगया से जुड़ी तस्वीरें भी विशेष रूप से आमंत्रित कर इस मौके पर प्रदर्शित की गईं.

संयोजकों द्वारा आगंतुकों का स्वागत और प्रतियोगिता की जानकारी

कार्यक्रम के संयोजक फोटोहोलिक के संयोजक अभिषेक चक्रवर्ती, मोमिता बसाक तथा सौरव सरकार ने आगंतुकों का स्वागत किया. फोटोहोलिक के संयोजक अभिषेक एवं मोमिता ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में चुनी गई तस्वीरों के परिणाम की घोषणा बाद में की जाएगी.

विभिन्न श्रेणियों की एक से बढ़कर एक तस्वीरें शामिल

इस छाया चित्र प्रदर्शनी में प्रकृति, पर्यटन, पोर्ट्रेट, कलर, मोनोक्रोम सहित मोबाइल से भी खींची गई एक से बढ़कर एक तस्वीरें शामिल की गई थीं.

Also Read : डेहरी EO डॉ. विमल कुमार हत्याकांड : पत्नी ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गांव के लोगों ने की कार्रवाई की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >