Gaya News. गया में तीन दिनों तक येलो अलर्ट, तेज हवाओं व भीषण गर्मी की चेतावनी

Gaya News. गया जी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. शुक्रवार को सुबह छह बजे तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि दोपहर दो बजे तक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जतायी गयी है.

Gaya News. गया जी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. शुक्रवार को सुबह छह बजे तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि दोपहर दो बजे तक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जतायी गयी है. सुबह से ही कड़ी धूप खिली रहने के कारण लोगों को उमस व गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, जिले में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही आसमान में छिटपुट बदली छायी रहने की संभावना भी बनी हुई है. तेज हवा व बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: GAURI SHANKAR RAY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >