गया के डुमरिया में दंपती पर गिरा ठनका, पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

Gaya News: गांव के समीप बघार में जानवर चरा रहे दंपती इसकी चपेट में आ गए. घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई.

Gaya News: (डुमरिया से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट)

जिले के डुमरिया इलाके में शुक्रवार अहले सुबह अचानक मौसम बदलने के साथ आई तेज आंधी और बारिश के दौरान हुए वज्रपात ने बड़ा हादसा कर दिया. गांव के समीप बघार में जानवर चरा रहे दंपती इसकी चपेट में आ गए. घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई.

वज्रपात की चपेट में आते ही मची चीख-पुकार

घटना भदवर थाना क्षेत्र के बरवाडीह टोला बिचलीटांड़ की बताई जा रही है. मृतक की पहचान चमारी यादव के 35 वर्षीय पुत्र दिनेश यादव के रूप में हुई है. वहीं उनकी पत्नी रजिया देवी, उम्र करीब 30 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गांव में मातम का माहौल बन गया.

जानवर चरा रहे थे दंपती

बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह मौसम खराब होने के दौरान दिनेश यादव और उनकी पत्नी गांव के समीप बघार में जानवर चरा रहे थे. इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ और दोनों उसकी चपेट में आ गए. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को संभाला, लेकिन तब तक दिनेश यादव की मौत हो चुकी थी.

घायल महिला का चल रहा इलाज

घटना के बाद घायल रजिया देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं. लगातार बदल रहे मौसम और वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है. ग्रामीण इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Also Read: शेरघाटी में 10 महीने से स्वच्छता कर्मियों को नहीं मिला है मानदेय, आर्थिक संकट से परिवार चलाना हुआ मुश्किल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >