गया में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, ट्रेन से तस्करी, जानिए डिलीवरी का तरीका

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर मुहल्ले में शहीद ईश्वर चौधरी होल्ट के पास पुलिस ने अर्धनिर्मित चारदीवारी के पीछे छिपाकर रखा भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद किया है.

Gaya News: (गया से उदय शंकर) मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर मुहल्ले में शहीद ईश्वर चौधरी होल्ट के पास पुलिस ने अर्धनिर्मित चारदीवारी के पीछे छिपाकर रखा भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि मामले में शराब धंधेबाज की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

झारखंड से होती है तस्करी

एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मानपुर इलाके में पड़ोसी राज्य झारखंड से ट्रेन के माध्यम से शराब लाकर बेचने का कार्य किया जाता है. बरामद शराब को डिलीवरी के लिए चारदीवारी और झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था. पुलिस ने शराब की जांच शुरू कर दी है और इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

Also Read: Kaimur Crime News: भभुआ में दो अलग-अलग बोरियों में मिला पुरुष और महिला का सिर कटा शव, रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >