Gaya News : जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आठ केंद्रों पर हुई परीक्षा

Gaya News : शहर के आठ केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा परीक्षा हुई. जिले में स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में नये सत्र 2025 में छठी क्लास में प्रवेश के लिए एक पाली में बच्चों ने परीक्षा दी.

गया. शहर के आठ केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा परीक्षा हुई. जिले में स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में नये सत्र 2025 में छठी क्लास में प्रवेश के लिए एक पाली में बच्चों ने परीक्षा दी. इस दौरान सेंटरों पर अभिभावकों की भी भीड़ रही. कुल 4473 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए सीटें आवंटित थीं. प्लस टू हरिदास सेमिनरी गया, प्लस टू उच्च विद्यालय चंदौती, अनुग्रह कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामरुचि बालिका उच्च विद्यालय, टी मॉडल इंटर स्कूल, राजकीय कन्य उच्च विद्यालय रमना, गाैरी कन्या उच्च विद्यालय मानपुर व महावीर इंटर स्कूल में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गयी. वहीं 19 जनवरी को टैलेंट सर्च परीक्षा व 20 से 25 जनवरी तक फोकानिया की भी संचालित होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >