गया रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ दो युवक गिरफ्तार, 36 हजार के फोन बरामद

गया रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा जांच के दौरान दो युवक चोरी के मोबाइल के साथ पकड़े गए हैं. आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त टीम ने इन युवकों से करीब 36 हजार रुपये कीमत के चोरी के ओप्पो मोबाइल बरामद किए हैं.

स्वतंत्रता दिवस को लेकर गया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान आरपीएफ-जीआरपी की टीम ने दो युवकों को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों की पहचान खिजरसराय प्रखंड के कुड़वा बाजार के रहने वाले अफताब उर्फ राजू व कोतवाली थाना क्षेत्र के किरानी घाट के रहने वाले देवा गुजराती के रूप में की गई है.

आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम की कार्रवाई

इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव व रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि आरपीएफ, सीपीडीएस टीम, अपराध आसूचना शाखा और जीआरपी की संयुक्त टीम गुरुवार को स्टेशन परिसर में संदिग्धों की जांच कर रही थी. इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक के हावड़ा साइड एफओबी के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में मिले.

Also Read : बोधगया की 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा क्यों है पर्यटकों की पसंद? 5 तस्वीरों में जानिए इतिहास, खूबसूरती और खासियत

तलाशी में बरामद हुए चोरी के मोबाइल

तलाशी लेने पर अफताब के पास से ग्रे रंग का ओप्पो मोबाइल और देवा के पास से नीले रंग का ओप्पो मोबाइल बरामद हुआ. पूछताछ के दौरान दोनों ने यात्रियों के मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की.

Also Read : शेखपुरा में न्यायिक कार्यों की निगरानी के लिए नई कमेटी गठित, कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन-ऑफलाइन कर सकेगा शिकायत

बरामद दोनों मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 36 हजार रुपये है. दोनों को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 208/2026 दर्ज किया गया है.

Also Read : बोधगया की IAS कॉलोनी में 5 चोरों ने घर को बनाया निशाना, शिक्षक के घर से 5 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े

यात्री सुरक्षा को लेकर अलर्ट प्रशासन

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >