Gaya Ji News: बकरीद पर्व को लेकर मुफस्सिल थाना में शांति समिति की बैठक

मानपुर के मुफस्सिल थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. ट्रेनी आईपीएस दीप्ति मोनाली ने कुर्बानी के अवशेष सुरक्षित निस्तारण, अफवाहों से बचने और भाईचारा बनाए रखने की अपील की. नमाज के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने का निर्णय लिया गया.

Gaya Ji News: (उदय शंकर की रिपोर्ट) आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार की देर शाम मुफस्सिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक ट्रेनी आईपीएस दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

कुर्बानी के अवशेष को सुरक्षित निस्तारण करने की अपील

बैठक में बकरीद के दौरान होने वाली कुर्बानी के बाद बचे अवशेष को गहरे गड्ढे में दबाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया. अधिकारियों ने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने एवं सार्वजनिक स्थानों पर अवशेष नहीं फेंकने की अपील की.

अफवाहों से बचने और भाईचारा बनाए रखने की सलाह

शांति समिति की बैठक में सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की बात कही गई. अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत पुलिस प्रशासन को जानकारी दें.

नमाज के दौरान रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

प्रशासन की ओर से बताया गया कि बकरीद की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी. संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

बैठक में बीडीओ वेद प्रकाश, अपर थाना अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद सिन्हा, बलदेव प्रसाद, कांग्रेस नेता रंजीत सिंह, वार्ड पार्षद मनोज कुमार, पंकज सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद सोहेल अहमद, मोहम्मद गालिब, मोहम्मद सलाउद्दीन, गोरे लाल, मुखिया प्रतिनिधि रामप्रवेश यादव, हरे राम सिंह, साकेत प्रताप उर्फ मिट्ठू सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Also Read: पटना के होटल में पिता के सामने बेटी को उठाने की कोशिश, परीक्षा देने आई थी छात्रा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >