गया जी में सेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, फ्यूल पंप में खराबी से मचा हड़कंप

Gaya Ji News: रांची से बिहटा एयरफोर्स स्टेशन जा रहे सेना के हेलिकॉप्टर की मंगलवार को गया जी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई. फ्यूल पंप में कचरा आने से तकनीकी खराबी के संकेत मिलने पर पायलट ने एटीसी से संपर्क किया, जिसके बाद सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.

Gaya Ji News (कलेंद्र प्रताप की रिपोर्ट): रांची से बिहटा एयरफोर्स स्टेशन जा रहे सेना के हेलिकॉप्टर को मंगलवार को गया जी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी. हेलिकॉप्टर के फ्यूल पंप में कचरा आने के बाद इंजन से तकनीकी खराबी के संकेत मिलने लगे, जिससे कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई.

पायलट ने एटीसी से मांगी मदद

तकनीकी समस्या महसूस होने के बाद हेलिकॉप्टर के पायलट ने तुरंत गया जी एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया. सूचना मिलते ही एटीसी हरकत में आया और हेलिकॉप्टर को सुरक्षित लैंड कराने की प्रक्रिया शुरू की गई.

तकनीशियनों ने दूर की खराबी

आपात लैंडिंग के बाद तकनीशियनों की टीम ने हेलिकॉप्टर की जांच की. फ्यूल पंप में आई खराबी को ठीक करने के बाद हेलिकॉप्टर को दोबारा उड़ान के लिए तैयार किया गया.

दोपहर में बिहटा के लिए हुआ रवाना

इस संबंध में गया जी एयरपोर्ट के डायरेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे सेना के हेलिकॉप्टर ने एटीसी से आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी थी. तत्काल अनुमति देकर हेलिकॉप्टर को सुरक्षित उतारा गया. तकनीकी खराबी दूर होने के बाद दोपहर करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर को बिहटा एयरफोर्स स्टेशन के लिए रवाना कर दिया गया.

Also Read: Gaya Ji News: इमामगंज में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >