गयाजी में सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

Gaya Ji Crime News: गयाजी जिले के इमामगंज थाने की पुलिस ने इंस्टाग्राम पर अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, दो मिसफायर कारतूस, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद किए हैं.

Gaya Ji Crime News: (इमामगंज से निर्भय पांडेय की रिपोर्ट ) :
एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर गया पुलिस सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो-वीडियो वायरल करने और हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है. इसी कार्रवाई के तहत 4 जून को इमामगंज थाना पुलिस को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मिला, जिसमें एक युवक अपने सहयोगियों के साथ अवैध हथियार लहरा रहा था. एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिटी एसपी के मार्गदर्शन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) धीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया, जिसमें इमामगंज एसएचओ अमित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया.

बारा कोसमा रोड पर घेराबंदी कर दबोचे गए बाइक सवार तीन आरोपी

डीएसपी धीरज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि तकनीकी अनुसंधान के जरिए वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान पैनी गांव निवासी मुकेश सिंह के रूप में की गई. इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वीडियो में दिख रहा मुख्य आरोपी अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ अवैध हथियार लेकर बारा कोसमा रोड से गुजरने वाला है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कोसमा रोड पर सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर गाड़ी रोककर भागने लगे, जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से दौड़ाकर पकड़ लिया गया.

गिरफ्तार आरोपियों ने कबूला जुर्म, पास से मिले अवैध हथियार

पकड़े गए युवकों की पहचान पैनी गांव के मुकेश सिंह, कोसमा गांव के मिथलेश यादव और प्रमोद यादव के रूप में हुई है. पूछताछ में मुकेश सिंह ने स्वीकार किया कि वीडियो में देसी कट्टा लहराने वाला वही है. उसने बताया कि वीडियो में जो दूसरा व्यक्ति अधूरा दिख रहा है, जिसे वह कट्टा दे रहा है, वह प्रमोद यादव है और वीडियो रिकॉर्ड करने वाला तीसरा व्यक्ति मिथलेश कुमार यादव है. जामा तलाशी लेने पर मिथलेश यादव के पास से एक देसी कट्टा, एक मिसफायर कारतूस व एक मोबाइल और मुकेश सिंह के पास से भी एक लोहे का देसी कट्टा, एक मिसफायर कारतूस व एक मोबाइल बरामद हुआ.

वर्चस्व कायम करने के लिए बनाया था वीडियो, भेजे गए जेल

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इलाके में अपना वर्चस्व स्थापित करने और लोगों के बीच भय का माहौल पैदा करने के लिए सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो अपलोड करते थे. इस मामले में इमामगंज थाने में कांड संख्या-176/26 दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. पुलिस द्वारा इन सभी आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है. गिरफ्तारी और आवश्यक पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Also Read: गया जंक्शन पर बड़ा बदलाव: प्लेटफॉर्म वन-बी को हाई-लेवल बनाने की तैयारी, मिलेगा वर्ल्ड क्लास एक्सपीरियंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >