गया जी : इमामगंज में एक ही रात तीन जगह चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

गया जी के इमामगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने तीन अलग-अलग गांवों को निशाना बनाया. बंद घरों और राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के कार्यालय में लाखों की चोरी की गई, जिसमें जेवरात, नकदी और अन्य सामान शामिल हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गया जी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया. चोरों ने बंद घरों और कार्यालय को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात, नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया.

भगहर गांव में सेंधमारी और नकदी-जेवरात की चोरी

घटना के संबंध में भगहर गांव निवासी ललन प्रसाद ने बताया कि चोरों ने उनके बंद घर में सेंधमारी कर करीब पांच लाख रुपये के जेवरात और 20 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए.

पसेवा गांव में कार्यालय का ताला और रौसा गांव की घटना

वहीं, पसेवा गांव स्थित राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने दस कुर्सियां, पंखा समेत कई सामान चोरी कर लिए. इधर, रौसा गांव निवासी तेतरी देवी ने बताया कि अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़ दिया.

Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी

इसके बाद समूह का रखा करीब 50 हजार रुपये नगद, लाखों रुपये के जेवरात और अन्य सामान लेकर फरार हो गए.

पुलिस जांच और थानाध्यक्ष का बयान

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुई हैं.

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >