गया जी के विष्णुपद मंदिर समेत कई मंदिरों में झूलनोत्सव की धूम, 28 अगस्त तक होंगे आयोजन

गया जी के ऐतिहासिक गौड़ीय मठ में झूलनोत्सव का शुभारंभ हो गया है, जो 28 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान भगवान कृष्ण और राधा रानी को भव्य झूले पर विराजमान कर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. पूरा मठ परिसर 'हरि बोल' संकीर्तन से भक्तिमय हो गया है.

गया जी शहर के जीबी रोड के पास स्थित ऐतिहासिक गौड़ीय मठ में रविवार को छह दिवसीय झूलनोत्सव की शुरुआत हो गई है. मठ के महंत स्वामी उत्तम श्लोक दास ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक कार्यक्रम प्रतिदिन सावन पूर्णिमा यानी 28 अगस्त तक शाम 5:30 बजे से रात आठ बजे तक आयोजित होता रहेगा.

विशेष पूजा-अर्चना और वस्त्र धारण

उत्सव के पहले दिन कार्यक्रमों की शुरुआत से पूर्व भगवान को विधिवत स्नान कराया गया और उन्हें नए वस्त्र धारण कराए गए. इसके बाद विशेष पूजा व आरती संपन्न कर आराध्य भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी को फूलों से सुसज्जित सुंदर और भव्य झूले पर विराजमान कराया गया.

भक्तिमय माहौल और 'हरि बोल' संकीर्तन

झूलनोत्सव के दौरान पूरा मठ परिसर वैदिक मंत्रोच्चार, शंख ध्वनि, घंटे-घंटाल और गूंजते हुए 'हरि बोल' संकीर्तन से पूरी तरह सराबोर नजर आया. इस भव्य आयोजन में काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने झूलनोत्सव का आनंद लिया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया.

आत्मा और परमात्मा के प्रेम का प्रतीक

महंत स्वामी उत्तम श्लोक दास ने इस अवसर पर कहा कि झूलनोत्सव केवल एक सामान्य धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह आत्मा को परमात्मा के पवित्र प्रेम से जोड़ने का एक सुंदर माध्यम है, जिससे भक्तों को आध्यात्मिक शांति मिलती है.

गौड़ीय मठ में आयोजित झूलनोंत्सव | Prabhat Khabar Network

शहर के अन्य मंदिरों में भी आयोजन

गौड़ीय मठ के अलावा शहर के इस्कॉन मंदिर में भी रविवार से झूलनोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हो चुका है, जबकि विष्णुपद मंदिर तथा शहर के कई अन्य प्रतिष्ठित मंदिरों एवं ठाकुरबाड़ियों में भी 24 अगस्त से सावन पूर्णिमा तक झूलनोत्सव का विशेष आयोजन किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नीरज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >