गया जी के गांधी मैदान में बदलेगी व्यवस्था, पाथ-वे पर बाइक की एंट्री बंद; 500 पौधे लगेंगे

गयाजी के गांधी मैदान में अब व्यवस्थाएं बदलेंगी. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अधिकारियों संग बैठक कर सुरक्षा, स्वच्छता और हरियाली बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. 500 से अधिक पौधे लगाने और कूड़ा डंपिंग पॉइंट हटाने की योजना है.

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने रविवार को गांधी मैदान में नगर आयुक्त, डीएसपी, सिटी एसपी, सिविल लाइन थाना प्रभारी और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की नोडल पदाधिकारी अर्चना सहित संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की.

बैठक में गांधी मैदान को स्वच्छ, सुरक्षित और हरा-भरा बनाने तथा नागरिकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा की गई, और डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गांधी मैदान गयाजी का हृदय स्थल है, जिसे सुंदर बनाना सभी की जिम्मेदारी है.

पौधारोपण और कूड़ा डंपिंग प्वाइंट हटाने की पहल

पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि मैदान व आसपास के क्षेत्र में 500 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है.

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पूर्व में कूड़ा डंपिंग से आसपास के लोगों और नागरिकों को परेशानी होती थी, जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था, इसलिए उनके निर्देश के बाद कूड़ा डंपिंग प्वाइंट को हटाया जाना एक बेहद सकारात्मक पहल है.

सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्ती मजबूत करने के निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष ने मैदान की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने तथा प्रवेश द्वारों को निर्धारित समय पर बंद करने का कड़ा निर्देश दिया. साथ ही, असामाजिक तत्वों और अनधिकृत गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया.

वाहन परिचालन पर रोक और पार्किंग की व्यवस्था

मैदान के आंतरिक पथ-वे (Path-way) पर मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया गया है, और आगंतुकों के वाहनों के लिए उचित पार्किंग स्थल चिह्नित करने को कहा गया है. इसके अलावा, आवारा पशुओं के विचरण पर रोक लगाने के लिए होमगार्ड के जवानों को विशेष रूप से निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Also Read : गया जी : गुरुआ में छात्रों की पसंद बने गणित शिक्षक चंदन कुमार, स्कूल के उत्कृष्ट शिक्षक का मिला सम्मान

समन्वित कार्ययोजना लागू करने के निर्देश

बैठक के अंत में उन्होंने स्वच्छता, हरियाली, सुरक्षा, प्रकाश और अन्य नागरिक सुविधाओं के लिए एक समन्वित कार्ययोजना को जल्द से जल्द धरातल पर लागू करने पर जोर दिया, ताकि आम नागरिकों को गांधी मैदान में बेहतर और सुरक्षित माहौल मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By हरिबंश कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >