शूटिंग प्रतियोगिता में गया कॉलेज के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, महिला वर्ग में सोनल-शीतल-सुरुचि का बेहतर प्रदर्शन

नवादा में आयोजित अंतर महाविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता में गया कॉलेज के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. पुरुष और महिला वर्ग दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कॉलेज का गौरव बढ़ाया. प्राचार्य ने खिलाड़ियों को बधाई दी और निरंतर प्रयास का महत्व बताया.

Gaya Ji News : आरएमडब्ल्यू कॉलेज नवादा में आयोजित अंतर महाविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता में गया कॉलेज के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. गया पहुंचने पर शनिवार को खिलाड़ियों व टीम के सदस्यों ने गया कॉलेज के प्राचार्य से उनके कक्ष में मुलाकात की.

छह कॉलेजों के बीच मुकाबला

प्रतियोगिता में छह कॉलेजों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इनमें जीबीएम कॉलेज, आरएलएसवाइ कॉलेज औरंगाबाद, केएलएस कॉलेज, एसडी कॉलेज कलेर, एसएन सिन्हा कॉलेज जहानाबाद व मिर्जा गालिब कॉलेज शामिल रहे.

पुरुष व महिला वर्ग में प्रदर्शन

गया कॉलेज की ओर से पुरुष वर्ग में अमन कुमार, पवन कुमार व सौरभ कुमार ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. वहीं महिला वर्ग में सोनल, शीतल व सुरुचि ने भी शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया.

प्राचार्य ने दी बधाई

मौके पर प्राचार्य डॉ सतीश सिंह चंद्रा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जीत से अधिक महत्वपूर्ण निरंतर प्रयास, अनुशासन और आत्मविश्वास है. गया कॉलेज के खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन से लगातार कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं.

शिक्षकों ने बढ़ाया मनोबल

एथलेटिक्स सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार और पीटीआइ अंजनी कुमार ने नियमित अभ्यास जारी रखने और सकारात्मक सोच बनाए रखने के लिए प्रेरित किया. मौके पर डॉ मार्कण्डेय पाण्डेय, परीक्षा नियंत्रक डॉ सोमनाथ ठाकुर, डॉ इलियास सहित पूरे कॉलेज परिवार ने खुशी जताई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By हरिबंश कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >