गया जी : मखलौटगंज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 100 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच

गया जी के मखलौटगंज में श्रीधर सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. इस शिविर में लगभग 100 लोगों को स्वास्थ्य परामर्श, जांच और दवाएं प्रदान की गईं.

गया जी में श्रीधर सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को प्रेम कुमार गली, मखलौटगंज में किया गया.

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में लगभग 100 मरीजों का चिकित्सकीय परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच के साथ आवश्यकता के अनुसार दवा भी दिया गया. इस मौके पर सचिव शिवम कुमारी, डॉ मिथिलेश कुमार, गौतम कुमार आदि मौजूद थे.

Also Read : गया जी : बारिश में बढ़ रहे सर्पदंश के मामले, जानें सांप काटने पर क्या करें और क्या बिल्कुल न करें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra Mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >