श्रीरामपुर में पूर्व वार्ड सदस्य के पुत्र की गला घोटकर हत्या

दूसरे के दरवाजे पर शव फेंक अपराधी फरार

दूसरे के दरवाजे पर शव फेंक अपराधी फरार

प्रतिनिधि, फतेहपुर.

स्थानीय थाना क्षेत्र की जगन्नाथपुर पंचायत के श्रीरामपुर गांव में पूर्व वार्ड सदस्य के पुत्र 14 वर्षीय विशाल कुमार की गला घोट कर हत्या कर शव को दूसरे के घर में फेंक कर अपराधी फरार हो गये. इस घटना की सूचना पर फतेहपुर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विशाल सोमवार की दोपहर में घर से निकाला था. घर से दो सौ मीटर की दूरी पर बच्चों को जानकी मांझी के घर में विशाल का शव दिखा. उसकी गर्दन में रस्सी कसा हुआ था. उसे बच्चों ने खोल दिया. इस घटना की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद शव को परिजन घर लेकर चले आये. ग्रामीणों ने बताया कि जानकी मांझी का पूरा परिवार दूसरी जगह ईंट-भट्ठे पर काम करता है. घर में दरवाजा नहीं है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की गर्दन पर गहरा काला निशान है. आशंका है कि गला घोटकर हत्या की गयी है. थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को गया भेज दिया गया.

पिछले साल लगा था चोरी का आरोप

विशाल पर गत वर्ष श्रीरामपुर गांव में ही दुकान में चोरी करने का आरोप लगा था. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया था, पर लिखित शिकायत नहीं होने के कारण केस दर्ज नहीं किया गया था. परिजनों के विशाल को अपने साथ ले जाने से इंकार करने के बाद पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >