गया जी : डुमरिया के जंगल में अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 लीटर महुआ शराब बरामद, 4000 लीटर जावा महुआ नष्ट

डुमरिया के छकरबंधा जंगल में पुलिस ने छापेमारी कर 50 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की और तीन अवैध शराब भट्ठियों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया।

छकरबंधा थाना क्षेत्र के चेड़ी स्थान एवं महाराव के जंगल में पुलिस ने छापेमारी कर 50 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है. इस दौरान अवैध रूप से संचालित तीन शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. वहीं, करीब 4000 लीटर अर्धनिर्मित जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

छकरबंधा थानाध्यक्ष शमशेर आलम ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि थाना क्षेत्र के जंगल में अवैध रूप से शराब की भट्ठियां संचालित की जा रही हैं. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने जंगल में छापेमारी की.

पुलिस को देखते ही मौके से फरार हुए लोग

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही शराब निर्माण में जुटे लोग मौके से फरार हो गये. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवैध शराब निर्माण के लिए संचालित भट्ठियों की जांच की और कार्रवाई शुरू की.

50 लीटर तैयार महुआ शराब बरामद

पुलिस ने छापेमारी के दौरान 50 लीटर तैयार महुआ शराब बरामद की. साथ ही तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए करीब 4000 लीटर अर्धनिर्मित जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई जारी

छकरबंधा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में औपचारिक प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अवैध शराब निर्माण से जुड़े मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

ALSO READ : पितृपक्ष मेला : पटना से गया पिंडदान का पैकेज 11250 रुपये से शुरू, परिवहन से भोजन और पंडाजी की फीस तक सब शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >