गया जी : कोंच के विद्यालय में सरकारी पुस्तकों की जांच, 16 छात्राओं की किताबें गायब मिलने पर बीईओ ने मांगा जवाब

गया जी के कोंच प्रखंड के छतीहर-जमालपुर विद्यालय में सरकारी पुस्तकों की बिक्री के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संतोष कुमार ने स्वयं विद्यालय पहुंचकर जांच की और ग्रामीणों व छात्रों से बातचीत की. इस दौरान 16 छात्राओं की किताबें स्टॉक में न मिलना और वितरित न होने का मामला सामने आया है.

गया जी के कोंच प्रखंड के कोराप पंचायत अंतर्गत छतीहर-जमालपुर विद्यालय में सरकारी पुस्तकों की कथित बिक्री से जुड़े सोशल मीडिया वीडियो के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संतोष कुमार ने सोमवार को विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच की. उन्होंने ग्रामीणों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं से बातचीत कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बच्चों और ग्रामीणों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन भी किया.

पुस्तक स्टॉक और वितरण का मिलान

बीईओ संतोष कुमार ने बताया कि जांच के दौरान इस वर्ष प्राप्त पुस्तकों के स्टॉक का मिलान किया गया. छात्रा खुशबू कुमारी ने शिकायत की कि उसे अब तक पुस्तक उपलब्ध नहीं कराई गई है. रिकॉर्ड की जांच में पाया गया कि कक्षा 6 की 40 छात्राओं के लिए पुस्तकें प्राप्त हुई थीं, जिनमें 24 छात्राओं को पुस्तकें वितरित कर दी गईं, जबकि 16 छात्राओं के लिए न तो पुस्तकें स्टॉक में मिलीं और न ही उनका वितरण किया गया.

प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण और कार्रवाई

उन्होंने कहा कि इस मामले में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा तथा पूरी रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ग्रामीणों के गंभीर आरोप

ग्रामीणों के अनुसार प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी हमेशा मनमानी कार्य करती हैं और प्रखंड मुख्यालय से दूरी का लाभ उठाती हैं.

Also Read : Video : बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत, BJP के नीरज सिन्हा को 19,324 वोटों से हराया, Ex-DG RK Mishra ने बताई सफलता की वजह


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >